‘स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे…’ चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर रमन सिंह ने इस तरह दी ISRO को बधाई

ChhattisgarhTak

ADVERTISEMENT

ChhattisgarhTak
social share
google news

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने इसे भारत का गौरव बताते हुए खास अंदाज में वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया,  “स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे, रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं वे. रोकिये, जैसे बने इन स्वप्नवालों को, स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे.”

उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय आँखों के सपने लिए चंद्रयान 3 निकल चुका है. यह हमारे भारत का गौरव है जो अब इस पृथ्वी के पार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह स्थापित कर भारत की अमिट छाप छोड़ेगा. इस अनंत गगन के सफ़र के लिए समर्पित इसरो के सभी वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और उनके समर्पण को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई. आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा किया है. राष्ट्र का सलाम.”

बता दें कि इसरो ने श्रीहरिकोटा में भारी-भरकम एलवीएम 3-एम 4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया.

ADVERTISEMENT

गुरुवार को शुरू हुई 25.30 घंटे की उलटी गिनती के आखिर में एलवीएम3-एम4 रॉकेट श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड’ से दोपहर 2.35 बजे निर्धारित समय पर अंतरिक्ष की ओर रवाना हुआ.

ADVERTISEMENT

इसरो के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के करीब 16 मिनट बाद प्रणोदन मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया और यह चंद्र कक्षा की ओर बढ़ते हुए पृथ्वी से 170 किमी निकटतम और 36,500 किमी सुदूरतम बिंदु पर एक अण्डाकार चक्र में लगभग पांच-छह बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT