छत्तीसगढ़ चुनाव: पाटन में बघेल Vs बघेल, जानें इन 28 सीटों पर किन दिग्गजों के बीच होगी टक्कर
Chhattisgarh Assembly Election 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारुढ़ कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. 90 विधानसभा सीटों…
ADVERTISEMENT
Chhattisgarh Assembly Election 2023- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारुढ़ कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा भी 85 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. दोनों दलों की ओर से उम्मीदवार उतारने के बाद अब 28 सीटों पर स्थिति साफ हो गई है. इन सीटों पर किन-किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा यह अब तय हो गया है.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे जिसमें 7 नवंबर को मतदान होगा. जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस की पहली लिस्ट में पहले चरण की 19 सीट शामिल है.वहीं जगदलपुर विधानसभा सीट में जल्द ही नाम ऐलान किए जाने की बात कही गई है.
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके सभी 12 कैबिनेट सहयोगियों और राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित 22 मौजूदा विधायकों को फिर से नामांकित किया गया. प्रदेश में सत्तारूढ़ दल ने आठ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया है, जबकि राज्य इकाई के प्रमुख और सांसद दीपक बैज को मैदान में उतारा है.
ADVERTISEMENT
इन प्रमुख सीटों पर होगा दिलचस्प मुकाबला
पाटन में बघेल बनाम बघेल- भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के काका और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके दूर के भतीजे विजय बघेल के खिलाफ पाटन से टिकट दिया गया है. उन्होंने 2003 से पाटन का प्रतिनिधित्व किया है. वह 2014-2019 तक पीसीसी प्रमुख रहे हैं. उन्होंने अविभाजित मध्य प्रदेश की दिग्विजय सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है.
ADVERTISEMENT
राजनांदगांव में रमन सिंह को गिरीश देंगे टक्कर- कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव सीट से मैदान में उतारा गया है.
ADVERTISEMENT
जानें 28 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस से कौन-कौन हैं उम्मीदवार
जिला | सीट | भाजपा उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | पिछली बार कौन जीता? |
अंबिकापुर | सीतापुर | रामकुमार टोप्पो | अमरजीत भगत | अमरजीत भगत (कांग्रेस) |
रायगढ़ | खरसिया | महेश साहू | उमेश पटेल | उमेश पटेल (कांग्रेस) |
कोरबा | कोरबा | लखनलाल देवांगन | जयसिंह अग्रवाल | जयसिंह अग्रवाल (कांग्रेस) |
सक्ती | सक्ती | खिलावन साहू | डॉ चरणदास महंत | डॉ चरणदास महंत (कांग्रेस) |
रायपुर | आरंग | गुरु खुशवंत सिंह | डॉ शिव कुमार डहरिया | डॉ शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) |
दुर्ग | डौंडी लोहारा | देवलाल हलवा ठाकुर | अनिला भेंडिया | अनिला भेंडिया (कांग्रेस) |
दुर्ग | पाटन | विजय बघेल | भूपेश कुमार बघेल | भूपेश कुमार बघेल (कांग्रेस) |
दुर्ग | दुर्ग ग्रामीण | ललित चंद्राकर | ताम्रध्वज साहू | ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) |
बेमेतरा | साजा | ईश्वर साहू | रविंद्र चौबे | रविंद्र चौबे (कांग्रेस) |
बेमेतरा | नवागढ़ | दयालदास बघेल | गुरु रुद्र कुमार | गुरुदयाल सिंह बंजारे (कांग्रेस) |
कवर्धा | कवर्धा | विजय शर्मा | मोहम्मद अकबर | मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) |
खैरागढ़-छुईखदान | खैरागढ़ | विक्रांत सिंह | यशोदा वर्मा | देवव्रत सिंह (जेसीसीजे) |
राजनांदगांव | डोंगरगढ़ | विनोद खांडेकर | हर्षिता स्वामी बघेल | भुवनेश्वर बघेल (कांग्रेस) |
राजनांदगांव | राजनांदगांव | डॉ रमन सिंह | गिरीश देवांगन | डॉ रमन सिंह (भाजपा) |
राजनांदगांव | डोंगरगांव | भरतलाल वर्मा | दलेश्वर साहू | दलेश्वर साहू (कांग्रेस) |
राजनांदगांव | खुज्जी | गीता घासी साहू | भोलाराम साहू | छन्नी चंदू साहू (कांग्रेस) |
मोहला-मानपुर | मोहला-मानपुर | संजीव साहा | इंद्रशाह मंडावी | इन्द्रशाह मंडावी (कांग्रेस) |
कांकेर | अंतागढ़ | विक्रम उसेंडी | रूप सिंह पोटाई | अनूप नाग (कांग्रेस) |
कांकेर | भानुप्रतापपुर | गौतम उईके | सावित्री मंडावी | मनोज मंडावी (कांग्रेस) |
कांकेर | कांकेर | आशाराम नेताम | शंकर ध्रुव | शिशुपाल शोरी (कांग्रेस) |
कोंडागांव | केशकाल | नीलकंठ टेकाम | संतराम नेताम | संतराम नेताम (कांग्रेस) |
कोंडागांव | कोंडागांव | लता उसेंडी | मोहन मरकाम | मोहन मरकाम (कांग्रेस) |
नारायणपुर | नारायणपुर | केदार कश्यप | चंदन कश्यप | चंदन कश्यप (कांग्रेस) |
बस्तर | बस्तर | मनीराम कश्यप | लखेश्वर बघेल | लखेश्वर बघेल (कांग्रेस) |
बस्तर | चित्रकोट | विनायक गोयल | दीपक बैज | दीपक बैज (कांग्रेस) |
दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा | चेतराम अरामी | छबिंद्र कर्मा | भीमा राम मंडावी (बीजेपी) |
बीजापुर | बीजापुर | महेश गागड़ा | विक्रम मंडावी | विक्रम मंडावी (कांग्रेस) |
सुकमा | कोंटा | सोयम मुका | कवासी लखमा | कवासी लखमा (कांग्रेस) |
इन सीटों पर कब होगा फैसला?
भाजपा ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर अब तक 85 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. जबकि कांग्रेस ने 30 सीटों पर टिकट दिया है. 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए हैं. इनमें कसडोल, बेमेतरा, पंडरिया, अंबिकापुर, बेलतरा सीटें शामिल हैं. वहीं कांग्रेस ने भी पहले चरण में जगदलपुर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. हालांकि पार्टी ने इसके अलावा दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है. कुलमिलाकर कांग्रेस की ओर से 60 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी है. पार्टी नेताओं का कहना है कि जल्द ही बाकी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहली लिस्ट: पुराने नेताओं पर भरोसा, सोशल इंजीनियरिंग का भी रखा ख्याल; क्या है समीकरण?
ADVERTISEMENT