देश का मिजाज सर्वे: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर क्या है देश का मूड? सर्वे में सामने आई नई बात

ChhattisgarhTak

ADVERTISEMENT

ChhattisgarhTak
social share
google news

Mood of the Nation Survey: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ प्रवेश कर चुकी है. इस बीच कांग्रेस की इस खास यात्रा को लेकर खास सर्वे सामने आया है, जिसके आंकड़े देखकर आप चौंक सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में बिखराव के बीच इंडिया टुडे-सी वोटर ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ नाम से सर्वे किया है. इस सर्वे में बहुत सारे सवालों के साथ लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी राय ली गई.

कांग्रेस राहुल गांधी की यात्राओं को चुनावी या सियासी नहीं कहती लेकिन भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस की किस्मत बदल दी थी. मसलन, हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकारों का श्रेय भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ा. मूड ऑफ द नेशन में कुछ सवाल भारत जोड़ो यात्रा से भी थे लेकिन लोगों की राय कांग्रेस की चिंता बढ़ा सकती है.

भारत जोड़ो यात्रा पर लोगों ने क्या कहा?

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 50 फीसदी लोगों ने कहा कि वो वोट देने जाएंगे तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उनके लिए कोई मुद्दा नहीं होगी. जबकि 42 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल गांधी की छवि में कोई सुधार नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

अगस्त 2023 में भारत जोड़ो पर कैसा था देश का मिजाज?

लोगों के मूड में ये बड़ा परिवर्तन आया है जो राहुल गांधी या उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पॉजिटिव नहीं है. अगस्त 2023 में मूड ऑफ द नेशन पोल में भारत जोड़ो यात्रा से लोग बड़े प्रभावित थे. 44 फीसदी लोगों ने कहा था कि इस यात्रा से राहुल की छवि में सुधार आया है.  विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल का आंकलन करते हुए 34 फीसदी लोगों ने गांधी के काम और भाषणों को बेहतरीन और 18 फीसदी ने अच्छा बताया था मगर इसी सवाल पर अब लगभग 35 फीसदी लोग कह रहे हैं कि राहुल का काम विपक्ष के नेता पर खराब रहा है. केवल 23 फीसदी मान रहे हैं कि राहुल का काम अच्छा रहा है.

इस बार कैसी है भारत जोड़ो न्याय यात्रा?

लोकसभा चुनाव जीतने से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले हुए हैं. इस दौरान मणिपुर से मुंबई जाते हुए राहुल की यात्रा उत्तर-पूर्व, बंगाल, बिहार, ओडिशा से होकर छत्तीसगढ़ पहुंची है. लेकिन  पहले वाली यात्रा के हिसाब से दूसरी वाली यात्रा ज्यादा सुर्खियां नहीं बंटोर रही है.

ADVERTISEMENT

इसे भी पढ़ें- MOTN: क्यों बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता, क्या है बड़ी वजह? देखें सर्वे रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT